30 नवंबर 2018 - 13:33
भारत ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया

तेहरान में भारतीय राजदूत ने इसी प्रकार ईरान के खिलाफ अमेरिका के एक पक्षीय प्रतिबंधों का विरोध करते हुए कहा कि भारत ईरान से तेल की ख़रीदारी जारी रखेगा।

तेहरान में भारतीय राजदूत सौरभ कुमार ने आर्थिक और व्यापारिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ संबंधों में विस्तार पर बल दिया।

उन्होंने ईरानी टीवी के पांचवें चैनल से बात करते हुए कहा कि एतिहासिक दृष्टि से ईरान और भारत के संबंध मज़बूत रहे हैं और दोनों देशों के लोगों के मध्य संबंध भारत और ईरान के मध्य मज़बूत संबंधों का आधार है।

तेहरान में भारतीय राजदूत ने इसी प्रकार ईरान के खिलाफ अमेरिका के एक पक्षीय प्रतिबंधों का विरोध करते हुए कहा कि भारत ईरान से तेल की ख़रीदारी जारी रखेगा।

सौरभ कुमार ने इसी प्रकार ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में कहा कि ईरान को परमाणु ऊर्जा से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए लाभ उठाने का पूरा अधिकार है।